उत्तर प्रदेश के प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले की गिनती भले ही पिछड़े जिलों में होती हो, लेकिन अब जल्द ही इस जिले का हसुड़ी गाँव यूपी का पहला ऐसा गाँव होगा जहाँ एक क्लिक पर आपको गाँव की हर जानकारी मिलेगी।
ग्राम पंचायत हसुड़ी औसानपुर उत्तर प्रदेश राज्य के स्टेट हाईवे 26 सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील मे स्थित है ! उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से 270 कि. मी उत्तर पूर्व नेपाल के आंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित है! हसुड़ी औसानपुर ग्राम सभा जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर से 59 कि. मी तहसील मुख्यालय डुमरियागंज से 17 कि. मी एवम् विकास खंड भनवापुर से 4 कि. मी उत्तर दिशा पर स्थित है! वर्ष 2011 की जनगणना की अनुसार गाँव की जन संख्या लगभग 1024 है गाँव की कुल राजस्व भूमि 650 एकड़ है! वर्ष 2016 दिसंबर मे हसुड़ी औसानपुर के रूप मे नई ग्राम पंचायत का गठन हुआ! जिसमे 11 वॉर्ड बनाए गये गाँव मे लगभग 225 घर है इनमे से 75% पक्के घर है! ग्राम पंचायत मे कुल 9 अलग-अलग जाति के रहते है! ग्राम सभा मे एक प्राथमिक विद्यालय एवम् एक जूनियर हाइ स्कूल स्थित है! तथा पोस्ट ऑफिस सुकालाजोत ग्राम सभा से 1 कि. मी की दूरी पर है
जिला | सिद्धार्थनगर |
छेत्रफल | 72.7 sq mi |
जन संख्या | 1,024 |
पुरुष | 517 |
महिला | 507 |
आ. ज परिवार | 44 |
अ. पि. व.परिवार | 77 |
अन्य परिवार | 99 |